तिर्वा के केशव बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा नगर स्थित रामेश्वरम मंदिर, केशव बस्ती में मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को भव्य एवं प्रेरणादायी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनुपम द्विवेदी जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बाबा मुकेश्वरानंद जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री अमरनाथ जी (क्षेत्र संयोजक, सेवा आध्यात्मिक संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने उद्बोधन में समाज में संगठन की शक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, समरसता और संस्कारों के पालन से ही संभव है।

अमरनाथ जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक रहने और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने हिंदू धर्म के गौरवशाली इतिहास, उसकी सांस्कृतिक महत्ता और सनातन परंपराओं की प्रासंगिकता पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चातसामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण से जुड़े विभिन्न नारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर धनंजय जी (सह जिला प्रचारक) धर्मेंद्र जी (नगर संघचालक), विजय जी (सह नगर संघचालक), योगेश जी (नगर/खंड प्रचारक), राजेश जी (विभाग व्यवस्था प्रमुख), नीरज जी (जिला शारीरिक प्रमुख), राजेंद्र जी (जिला धर्मजागरण प्रमुख), ध्रुव जी (नगर शारीरिक प्रमुख), अरविंद्र जी, रविन्द्र कनौजिया जी, गोल्डी जी, विनोद जी, ओम जी, बहन अंशू जी, करन जी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्ध भैया-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती तथा राष्ट्र और सनातन संस्कृति के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ। सम्मेलन के माध्यम से समाज में संस्कृति, संस्कार और संगठन की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News