तालग्राम स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ी मरीजों की संख्या, बदलते मौसम से जुकाम-बदन दर्द के अधिक मामले

संवाद 24 संवाददाता। बदलते मौसम के कारण तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में करीब 350 मरीज पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या लगभग 300 रहती है। सुबह से शाम तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ बनी रही।

अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द और बदन दर्द जैसी शिकायतों से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण इस प्रकार की मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं, जिससे ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ गया है।

स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों की टीम ने सभी मरीजों का क्रमवार परीक्षण किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल अधिकतर मामले सामान्य मौसमी संक्रमण से जुड़े हैं, जिनका समय पर उपचार आवश्यक है।

चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, गर्म पानी का सेवन करें, ठंडी और बाहर की खाद्य सामग्री से परहेज करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News