स्वास्थ्य विभाग का अभियान: तिर्वा में बड़े स्तर पर बच्चों को कृमिनाशक दवा वितरण

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तिर्वा क्षेत्र के विद्यालयों में कृमिनाशक दवा वितरण अभियान चलाया गया। सरकार के निर्देश पर मंगलवार, 10 फरवरी को एक वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों के माध्यम से दवा खिलाई गई।

अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को दवा का सेवन कराया। तिर्वा क्षेत्र में इस अभियान के लिए कुल 1 लाख 75 हजार बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जो छात्र 10 फरवरी को किसी कारणवश दवा नहीं खा सके, उन्हें 13 फरवरी को पुनः विद्यालयों में दवा खिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों के पेट में मौजूद कृमियों को समाप्त कर उनके शारीरिक स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाना है।

अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए चिकित्सा अधीक्षक ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र बच्चों तक दवा पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News