कन्नौज में अभियोजन समीक्षा बैठक: गंभीर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर

संवाद 24 संवाददाता। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) देवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अभियोजन और कानून-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को गंभीर अपराधों में दोषियों को प्राथमिकता के आधार पर सजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया, ताकि अपराधियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई हो सके।

बैठक के दौरान एडीएम ने विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न मामलों को संवेदनशील बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और मजबूत पैरवी की जाए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का सामाजिक प्रभाव अधिक है, उन्हें प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाना चाहिए।

देवेंद्र सिंह ने अभियोजन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक ई-सम्मन जारी किए जाएं तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई अपराधी दोषमुक्त न रहे और कोई निर्दोष व्यक्ति दंडित न हो। इसके साथ ही पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों में प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एससी/एसटी समझौता प्रकरणों का विवरण तैयार कर संबंधित धनराशि की रिकवरी कराने तथा सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अभियोजन से संबंधित सूचनाओं की समय से फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर नवनीता राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News