पीएसएम पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, विजेताओं को मिला सम्मान
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। शहर स्थित पीएसएम पीजी कॉलेज, कन्नौज में सोमवार से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
शुभारंभ अवसर पर गत वर्ष के छात्र चैंपियन अमन, छात्रा चैंपियन लक्ष्मी तथा भारोत्तोलन चैंपियन गोविंद कुमार ने मशाल दौड़ लगाकर खेल भावना का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, निधि द्वितीय और काजल बानो तृतीय रहीं, जबकि 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय और अंशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में काजल बानो प्रथम, निधि द्वितीय और शिक्षा कुशवाहा तृतीय रहीं, वहीं शॉट पुट थ्रो में लक्ष्मी प्रथम, काजल बानो द्वितीय और सीमा लोनिया तृतीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो में काजल बानो प्रथम, अंशिका द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, अफरोज द्वितीय और मो. फैजान तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अफरोज ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और फैसल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अफरोज और आदिल हुसैन संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि अमन द्वितीय और मो. अनस तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, फैजान द्वितीय और फैसल अली तृतीय स्थान पर रहे।
फील्ड स्पर्धाओं में शॉट पुट थ्रो में आशीष सिंह प्रथम, अरुण द्वितीय और मो. अमन आलम तृतीय रहे। हैमर थ्रो में आशीष सिंह प्रथम, सुधीर कुमार द्वितितीय और अरुण तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में आशीष सिंह प्रथम, अरुण द्वितीय और आदिल हुसैन तृतीय स्थान पर रहे, जबकि जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अरुण प्रथम, आशीष सिंह द्वितीय और फैजल अली तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिव नारायण ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को विभिन्न अन्य स्पर्धाओं के साथ किया जाएगा।






