
संवाद 24 संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर नगर पंचायत में गरीब एवं असहाय महिलाओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाने के लिए यह दूसरी बार कंबल वितरण किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह, सभासद सुरेंद्र सिंह वाल्मिक उर्फ बाबा अनमोल ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए।






