आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, 6 घायल
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। तड़के सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग वृंदावन से कानपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए।
घायलों में कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के बरंडापुर्वा गांव निवासी आर्यन (21), आकाश (20) और अंशिका (17) शामिल हैं। इसके अलावा शिवराजपुर थाना क्षेत्र के धन्नीनिवादा निवासी नितिश कटियार (29), कन्नौज के तेजापुर्वा निवासी साक्षी (22) तथा तालग्राम क्षेत्र के अश्वनी (17) भी घायल हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय जांच के बाद सभी घायल अन्य वाहनों से अपने घरों के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






