पुण्यतिथि पर श्रद्धा का महासागर : दुर्वासा ऋषि आश्रम में विशाल भंडारा, लाखों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। पांचाल घाट स्थित श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम में परम संत ऋषि दुर्वासा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया, जबकि हजारों साधु-संतों को विधिवत दक्षिणा देकर सम्मान सहित विदा किया गया।
परंपरा के अनुरूप भंडारे का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज के नेतृत्व में पहले साधु-संतों को प्रसाद परोसा गया, इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ। रामनगरिया मेले की चहल-पहल के बीच आयोजित भंडारे में इस वर्ष संतों और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। प्रसाद वितरण देर शाम तक अनवरत जारी रहा।
महंत ईश्वर दास महाराज ने बताया कि आयोजन के दौरान सांसद मुकेश राजपूत भी आश्रम पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से सर्जन डॉ. रोहित तिवारी, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डॉ. अविनाश पाण्डेय, शिवम दुबे, अनूप मिश्रा, डॉ. राघवेन्द्र अग्निहोत्री, नारायण दत्त द्विवेदी, आदित्य दीक्षित, मुनीश चन्द्र मिश्रा, फेम व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, जिला महामंत्री संजीब त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, राजेश पाठक, देवेन्द्र सक्सेना (मांझी), अंकित दुबे, डॉ. शैलेश राजपूत, कादरी गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, संजीब गुप्ता, मनोज दीक्षित, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपक मिश्रा, अंकित तिवारी, भाजपा जिला मंत्री अभिषेक बाथम, राजीव अग्निहोत्री, महेश पाल सिंह (उपकारी), वैभव सोमबंशी, अजय दुबे ‘अज्जू’ और नितिन भारद्वाज सहित अनेक लोग व्यवस्था में लगे रहे।
श्रद्धालुओं ने आयोजन को आस्था, अनुशासन और सेवा-भाव का संगम बताया।






