शीर्ष नेतृत्व पर कार्यशैली को लेकर सवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल में टूट, फर्रुखाबाद में दर्जनों पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

संवाद 24 संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और उससे संबद्ध राष्ट्रीय बजरंग दल को फर्रुखाबाद में उस समय बड़ा झटका लगा, जब संगठन के जिला स्तर पर कार्यरत दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों ने शीर्ष पदाधिकारियों पर गलत कार्यशैली अपनाने, भ्रामक सूचनाएं ऊपर तक पहुंचाने और हिंदूवादी व गौरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में जानबूझकर अवरोध उत्पन्न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

सूत्रों के अनुसार संगठन के भीतर लंबे समय से आपसी खींचतान और वर्चस्व की जंग चल रही थी, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा था। हालात को विद्रोह की स्थिति तक पहुंचने से पहले ही असंतुष्ट गुट ने सामूहिक इस्तीफे का कदम उठाया। बताया जा रहा है कि हाल में शहर में निकाली गई सनातन हिंदू राष्ट्रपति यात्रा के बाद संगठनात्मक मतभेद और गहरे हो गए, जहां गुटबाजी खुलकर सामने आई।

इस्तीफा देने वालों का कहना है कि बार-बार आपत्तियां उठाने के बावजूद संगठन के भीतर सुधार की कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे जमीनी स्तर पर काम प्रभावित हुआ। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने संगठन से अलग होने का निर्णय लिया।

सामूहिक इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना, जिला महामंत्री सनी गुप्ता, गौतम कुमार, अनूप सक्सेना, उमाशंकर गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुमित गुप्ता, विनीत वाजपेयी, आजाद चंद्रशेखर तिवारी, ईशु दीक्षित, सागर गुप्ता, पंकज राठौर, प्रिंस गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शुभम शर्मा, दीपक कुमार, अनुज गुप्ता, नितिन गुप्ता, अमित कुशवाह, मोनू दुबे, दीपक राठौड़, आशीष राजपूत, लवी सैनी, इशू दिवाकर, अमन यादव, रवि गुप्ता, अतुल गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

फिलहाल संगठन की ओर से इस्तीफों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *