
संवाद 24 संवाददाता। नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अठरूइया के बासुडाडा में बहुप्रतीक्षित नई सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया। लगभग 1.450 किलोमीटर लंबी इस सड़क का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि और डॉ. अजीत गंगवार ने किया।
स्थानीय ग्रामीणों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। सड़क निर्माण से बासुडाडा और आसपास के गांवों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कार्यों में भी गति आएगी। उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में किसान सेवा सहकारी समिति नवाबगंज के अध्यक्ष विकास बाबू शाक्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें जगदीश शाक्य, राजवीर पप्पू महिमाचंद्र, चरन सिंह, रक्षपाल, जय सिंह शाक्य, अनूप शाक्य, नितिन कुमार, राजेश कुमार, अनमोल कुमार शाक्य, अतुल प्रधान, राजेश राजपूत और शंटी प्रमुख रूप से शामिल थे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है और आने वाले समय में अन्य विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।






