कड़ाके की ठंड के चलते 23 दिसंबर तक स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक अवकाश

संवाद 24 संवाददाता। भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को 23 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर लिया गया है।

बीते दिनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू रहेगा। हालांकि, स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और निर्वाचन, विभागीय एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *