अमृतपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस : 67 शिकायतें दर्ज, दो मामलों का मौके पर निस्तारण

तहसील अमृतपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सर्वाधिक 33 शिकायतें राजस्व विभाग से आईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से 9, विकास विभाग से 11, विद्युत विभाग से 7, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 5 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़ी योजनाओं पर भी ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर दो लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाकर उन्हें प्रदान किए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि लंबित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर स्थलीय जांच भी कराई जाएगी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *