खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा से गूंजा नगर, पुष्प वर्षा और भक्ति गीतों में डूबे श्रद्धालु

संवाद 24 संवाददाता। नगर में भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा शहर भक्तिरस में डूब गया। शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ लोहाई रोड स्थित श्री राधा-श्याम मंदिर से श्री श्याम कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए। भक्तों के हाथों में खाटू श्याम की ध्वज-पताकाएं थीं, जो पूरे मार्ग पर आस्था का संदेश दे रही थीं।
यात्रा में तीन सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर हनुमान, श्रीकृष्ण और खाटू श्याम के विग्रह विराजमान थे। शोभायात्रा लोहाई रोड से चौक, नेहरू रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ।
जगह-जगह हुआ स्वागत
मार्ग में व्यापारिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा व आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल रहे। हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने भोग अर्पित किया और मंगल कामनाएं कीं।
रविवार को श्याम महोत्सव, कन्हैया मित्तल करेंगे प्रस्तुति
श्याम महोत्सव का आयोजन 21 दिसंबर को रविवार शाम करीब 4 बजे बढ़पुर स्थित मधुर मिलन में किया जाएगा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News