फर्रुखाबाद: एसआईआर के दौरान बीएलओ से अभद्रता, युवक गिरफ्तार

चुनाव आयोग के फॉर्म फाड़कर मुंह पर फेंके

फर्रुखाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान बीएलओ से बदसलूकी का मामला सामने आया है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव में एक युवक ने बीएलओ के साथ गाली-गलौज की और SIR से जुड़े फॉर्म फाड़कर उनके मुंह पर फेंक दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फॉर्म जमा करने को कहा तो भड़क गया युवक
सोमवार शाम करीब 4 बजे बीएलओ उर्मिला देवी मतदाताओं के भरे हुए फॉर्म एकत्र कर रही थीं। उन्होंने गांव के अनस उर्फ गुड्डू से फॉर्म जमा करने को कहा। आरोप है कि अनस टालमटोल कर रहा था।
जब बीएलओ ने फॉर्म जल्द जमा करने को कहा, तो वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। स्थानीय लोगों ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवक ने फॉर्म फाड़ दिए और उर्मिला देवी के मुंह पर फेंक दिए।

पुलिस ने की कार्रवाई, FIR दर्ज
बीएलओ द्वारा सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बीएलओ की तहरीर पर अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि चुनाव आयोग के कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News