फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान: 5 ट्रक सीज, दो बिना HSRP और तीन टैक्स बकाया में जब्त
Share your love

फर्रुखाबाद में खनन सामग्री लेकर चल रहे पांच ट्रकों को जिला प्रशासन ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान सीज कर दिया। इनमें दो ट्रक बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के चल रहे थे और खनन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण भी नहीं मिला। वहीं तीन अन्य ट्रक टैक्स बकाया में ऑपरेट करते पाए गए।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और खनन अधिकारी संजय प्रताप द्वारा यह अभियान चलाया गया। जांच में पाए गए दो बिना HSRP वाले ट्रकों पर 35,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं विभागीय रिकॉर्ड में पंजीकरण न मिलने पर कार्रवाई और कड़ी की गई।
खनन एवं भूविज्ञान विभाग ने पहले ही सभी जिलाधिकारियों को उपखनिज परिवहन वाहनों का पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि वीटीएस सिस्टम के जरिए उनकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके।
अभियान में टैक्स बकाया चल रहे तीन और ट्रकों को भी जब्त किया गया। इन वाहनों पर 35,000 रुपए का टैक्स और 32,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन परिवहन और कर चोरी रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।






