
आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री (वैदिक ज्योतिष, कर्मकांड एवं धर्मनिर्णय विशेषज्ञ)।
वैदिक पंचांग
अंग्रेजी दिनांक – 28 जून 2026, रविवार
कालगणना
सृष्टि संवत् – 1,95,58,85,127
युगाब्द – 5128
विक्रम संवत् – 2083
शक संवत् – 1948
सम्वत्सर – रौद्र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:12 तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा
वार – रविवार
नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि 10:48 तक, तत्पश्चात् मूल
योग – शुक्ल शाम 05:07 तक, तत्पश्चात् ब्रह्म
करण – गर सुबह 09:20 तक, वणिज रात्रि 09:12 तक, तत्पश्चात् विष्टि (भद्रा)
सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ स्थानीय समय)
सूर्योदय – 05:23
सूर्यास्त – 07:19
अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:58 से दोपहर 12:51 तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:21 से 03:13 तक
अशुभ काल
राहुकाल – शाम 05:00 से 06:30 तक
यमगण्ड – दोपहर 12:00 से 01:30 तक
गुलिक काल – दोपहर 03:30 से 05:00 तक
शुभ चौघड़िया
उद्वेग – सुबह 05:23 से 07:07 तक
चर – सुबह 07:07 से 08:52 तक
लाभ – सुबह 08:52 से 10:36 तक
अमृत – सुबह 10:36 से दोपहर 12:21 तक
दिशाशूल एवं यात्रा विचार
दिशाशूल – पश्चिम
यात्रा उपाय – दलिया, घी या पान का सेवन कर अथवा दर्पण देखकर प्रस्थान करें।
व्रत-पर्व एवं विशेष योग
आषाढ़ चौमासी चौदहस व व्रत पूर्णिमा
आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। जैन धर्म में आज चौमासी चौदहस का विशेष पर्व मनाया जाता है। रात्रि में पूर्णिमा तिथि का प्रवेश होने से आज ही के दिन आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत (सत्यनारायण व्रत) रखना शास्त्र सम्मत और अत्यंत कल्याणकारी रहेगा।
ज्येष्ठा नक्षत्र व गंडमूल विचार
रात्रि 10:48 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, जो कि गंडमूल नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। आज के दिन जन्मे शिशुओं की मूल शांति करानी आवश्यक होती है। इसके बाद मूल नक्षत्र की शुरुआत होगी। आज का दिन आत्मिक शुद्धि और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष फलदायी है।
विशेष ज्योतिषीय विश्लेषण
आज रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ है। गायत्री मंत्र का जप और तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य देना मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा। रात्रि में भद्रा (विष्टि करण) का प्रारंभ होने के कारण मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से बचना चाहिए, परंतु आध्यात्मिक साधना और व्रत-पूजन के लिए समय उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल – 28 जून 2026 (रविवार)
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पराक्रम में वृद्धि कराने वाला है। अटके हुए घरेलू कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय – सूर्य नारायण को जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी पर संयम रखना आज बेहद जरूरी है, अन्यथा परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें। शाम का समय सुखद रहेगा।
उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मानसिक रूप से आज आप काफी शांत और प्रसन्न महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में लाभदायक होगा।
उपाय – भगवान विष्णु को पीले फल अर्पित करें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज अनावश्यक भागदौड़ और खर्चों की अधिकता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
उपाय – तांबे के बर्तन का दान किसी मंदिर में करें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम है। पुराने स्रोतों से धन लाभ होगा और नए रास्ते खुलेंगे। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
उपाय – मस्तक पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और किसी बुजुर्ग की सलाह से लाभ होगा।
उपाय – सूर्य देव के सम्मुख “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, टी, तू, ते)
भाग्य का भरपूर साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय – किसी गरीब व्यक्ति को गेहूं या गुड़ का दान करें।
वृच्छिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय – संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी और नए संपर्क स्थापित होंगे।
उपाय – गाय को गुड़ और भीगी हुई चने की दाल खिलाएं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रतिद्वंद्वी और गुप्त शत्रु आज चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुरानी उधारी से राहत मिलेगी।
उपाय – पक्षियों को बाजरा या सात प्रकार का अनाज डालें।
कुंभ (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बौद्धिक और कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव आज दूर हो सकता है।
उपाय – भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों में धैर्य से काम लें।
उपाय – मंदिर में कपूर जलाकर आरती करें।
॥ शुभम भवतु ॥

