12 मई 2026 का वैदिक पंचांग एवं विस्तृत राशिफल
Share your love

आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री (वैदिक ज्योतिष, कर्मकांड एवं धर्मनिर्णय विशेषज्ञ)।
वैदिक पंचांग
अंग्रेजी दिनांक – 12 मई 2026, मंगलवार
कालगणना
सृष्टि संवत् – 1,95,58,85,127
युगाब्द – 5128
विक्रम संवत् – 2083 (रौद्र संवत्सर)
शक संवत् – 1948
सम्वत्सर – रौद्र
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी सुबह 08:35 तक, तत्पश्चात् द्वादशी
वार – मंगलवार
नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद प्रातः 06:15 (13 मई) तक, तत्पश्चात् रेवती
योग – प्रीति सायं 05:20 तक, तत्पश्चात् आयुष्मान
करण – बव सुबह 08:35 तक, फिर बालव रात्रि 08:15 तक
चंद्र गोचर
चन्द्रमा – मीन राशि में (पूरा दिन)
सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद स्थानीय समय)
सूर्योदय – 05:36
सूर्यास्त – 07:14
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11:58 से 12:44 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:05 से 12:57 तक
राहुकाल – दोपहर 03:30 से 05:00 तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा में (मंगलवार होने के कारण)
व्रत-पर्व विवरण
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज अचला (अपरा) एकादशी का पावन व्रत है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन उपवास रखने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को ज्ञात-अज्ञात पापों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन भगवान त्रिविक्रम (विष्णु जी) की पूजा का विशेष विधान है। एकादशी का व्रत रखने से यश, पुण्य और धन में वृद्धि होती है।
विशेष जानकारी
चन्द्रमा आज मीन राशि और शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में रहेंगे। मंगलवार और एकादशी का संयोग ऋण मुक्ति और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है। आज “प्रीति” योग होने से किए गए कार्यों में सफलता और संबंधों में मधुरता आती है। एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित है और आज दान-पुण्य का फल अनंत गुना प्राप्त होता है। हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ आज विशेष कल्याणकारी रहेगा।

आज का राशिफल: 12 मई 2026, मंगलवार
मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। ऋण संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे।
उपाय – हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में नए अनुबंध होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वाणी की मधुरता से आप कठिन कार्यों को भी आसानी से सुलझा लेंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव है।
उपाय – भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं।
मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में शांति और सुख का वातावरण रहेगा। माता के माध्यम से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
उपाय – गणेश जी को २१ दूर्वा चढ़ाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। संचार माध्यमों से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी।
उपाय – शिवलिंग पर जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करें।
सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक निवेश के लिए दिन उत्तम है। बैंक-बैलेंस में वृद्धि के योग हैं। वाणी के प्रभाव से आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा और पुराने मित्रों से भेंट सुखद रहेगी।
उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गायत्री मंत्र का जप करें।
कन्या(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मानसिक शांति और स्पष्टता बनी रहेगी। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी और आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय – तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।
तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, टी, तू, ते)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है। व्यर्थ की भागदौड़ से थकान हो सकती है। शाम के समय किसी पुराने मित्र से सुखद समाचार मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी जो आपको मानसिक संबल प्रदान करेगी।
उपाय – माँ लक्ष्मी के सम्मुख घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय के नए स्रोत विकसित होंगे। पुराने निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से गर्व करने योग्य समाचार मिलेगा। आपकी योजनाएं आज फलीभूत होंगी।
उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। नई जिम्मेदारी मिलने से मन उत्साहित रहेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन व्यापार में उन्नति दिलाएगा। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी।
उपाय – मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और चने की दाल का दान करें।
मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भाग्य आज आपके साथ खड़ा है। धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन का योग बनेगा। उच्च शिक्षा की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी और समाज के वरिष्ठ लोगों का स्नेह प्राप्त होगा।
उपाय – शनि मंदिर में दीप दान करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें।
कुंभ(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाहन चलाते समय ध्यान रखें। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार होगा और मन शांत रहेगा। आकस्मिक लाभ के योग भी बन रहे हैं।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और काली गाय को रोटी खिलाएं।
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दाम्पत्य जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। यश-कीर्ति बढ़ेगी और आप अपनी कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे।
उपाय – गुरुदेव का आशीर्वाद लें और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
शुभम भवतु।

