अमित शाह का आरोप “वंदे मातरम् का विरोध गांधी परिवार के खून में”, खड़गे बोले “डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये पर भी चर्चा हो”

Share your love

संवाद 24 नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वंदे मातरम् का विरोध नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस नेतृत्व की आदत बन चुका है

शाह ने कहा “जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं समझते, वे इसे चुनावों से जोड़ते हैं। जब 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चर्चा हुई, गांधी परिवार के दोनों सदस्य (राहुल और प्रियंका) उपस्थित नहीं थे।”

शाह के इस बयान को प्रियंका गांधी के पिछले दिन दिए गए बयान से भी जोड़ा जा रहा है। प्रियंका ने लोकसभा में कहा था—
“वंदे मातरम् देश की आत्मा है, फिर इस पर अचानक चर्चा क्यों? क्योंकि बंगाल चुनाव आने वाला है।”

खड़गे का पलटवार “महंगाई और गिरते रुपये पर भी बात करें”

राज्यसभा में ही नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा “डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ भावनात्मक मुद्दों पर ध्यान दे रही है।”

वंदे मातरम् पर संसद में क्यों हो रही है चर्चा?

भारत सरकार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर पूरे साल कार्यक्रम कर रही है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक में यह प्रस्ताव रखा था कि—

  • 8 दिसंबर को लोकसभा
  • 9 दिसंबर को राज्यसभा

… वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा करें।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News