भारत ने दुनिया को फिर दिखाया दम: रफ़्तार में सबसे आगे हमारी इकोनॉमी, दूसरी तिमाही में 8.2% की बंपर GDP ग्रोथ
Share your love

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली | संवाद 24 न्यूज़
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने एक बार फिर दुनिया की तमाम रेटिंग एजेंसियों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की जीडीपी विकास दर 8.2% रही है। इस आंकड़े के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर ने भरी उड़ान इस शानदार तेजी के पीछे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर का दमदार प्रदर्शन मुख्य वजह रहा है। इसके अलावा, खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई गिरावट ने भी विकास की रफ़्तार को सहारा दिया है। पिछले 6 तिमाहियों में यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
आंकड़ों में समझें भारत की तरक्की:
- इस साल (Q2 2025-26): जीडीपी ग्रोथ 8.2% रही।
- पिछले साल (Q2 2024-25): इसी अवधि में ग्रोथ सिर्फ 5.6% थी।
- पिछली तिमाही (Q1 2025-26): अप्रैल-जून में ग्रोथ 7.8% थी।
- कुल जीडीपी: दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 48.63 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी समय 44.94 लाख करोड़ रुपये थी।
पीएम मोदी बोले- यह हमारी नीतियों का असर जीडीपी के इन शानदार आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, “8.2% की वृद्धि दर हौसला बढ़ाने वाली है। यह हमारी विकास-समर्थक नीतियों और सुधारों के असर को दिखाती है। यह हमारे देशवासियों की कड़ी मेहनत और हिम्मत का परिणाम है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और हर नागरिक के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को मजबूत करेगी।”
आगे की राह भी रोशन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में औसतन विकास दर 8% रही है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने भरोसा जताया है कि पूरे वित्त वर्ष में विकास दर 7% से अधिक रहने का अनुमान है।






