अगर आपका UPSC इंटरव्यू है तो जान लें CSE 2025 का नया शेड्यूल जारी
Share your love

संवाद 24 नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के शेड्यूल में बदलाव किया है। आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया है कि पहले 22 जनवरी 2026 को दोपहर सत्र में होने वाला इंटरव्यू अब 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को पूर्वान्ह (Forenoon) सत्र में आयोजित किया जाएगा।
इस बदलाव का कारण गणतंत्र दिवस 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण सरकारी कार्यालयों के जल्दी बंद होने के निर्णय को बताया गया है, जिस कारण UPSC ने इंटरव्यू की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।
आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन केवल 22 जनवरी के दोपहर सत्र पर ही लागू होगा और अब इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।
पहले ही UPSC ने 2 दिसंबर, 2025 को प्रथम चरण का इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया था, जिसमें 649 उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट 8 से 19 दिसंबर, 2025 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शेष 2,107 उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 जनवरी से 27 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित किये जा रहे हैं।
उम्मीदवारों को यह भी सूचना दी गयी है कि UPSC घोषित नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता (TA) के तहत केवल सेकंड-क्लास/स्लीपर-क्लास ट्रेन किराया का ही प्रतिपूर्ति किया जाएगा।
आयोग की परीक्षा कैलेंडर के अनुसार CSE 2026 प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims) की तिथि 24 मई, 2026 निर्धारित है, जिसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।






