बांग्लादेश में हिंदुओं की कथित हत्याओं पर उबाल, फूंका गया पुतला
Share your love

संवाद 24 संवादाता। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित हिंसा और हत्याओं के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ मंगलवार को सड़कों पर उतर आया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल जेल चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के बावजूद वैश्विक शक्तियां केवल औपचारिक बयान जारी कर रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी की गई और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
संगठन के अनुसार, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।
यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमित मिश्रा के साथ सुब्रत कटियार, रजत दीक्षित, अमित शर्मा, चेतन
शुक्ला, अभिनय कान्त शर्मा, गौरव राजपूत, अभिनय कांत श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






