कायमगंज में तंबाकू कारोबार पर जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों में दिनभर चली जांच

संवाद 24 संवाददाता। कायमगंज क्षेत्र में शुक्रवार को जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई से तंबाकू कारोबार में हलचल मच गई। इटावा और फर्रुखाबाद से पहुंची संयुक्त जीएसटी टीम ने कायमगंज–कम्पिल मार्ग पर स्थित दो तंबाकू फर्मों पर एक साथ छापेमारी कर विस्तृत जांच की। जानकारी के अनुसार, जीएसटी अधिकारियों ने जनता टोबैको कंपनी और अंशुल रस्तोगी टोबैको कंपनी के परिसरों में पहुंचकर कारोबार से जुड़े अभिलेखों की गहन पड़ताल की। टीम ने बिक्री व खरीद से संबंधित कागजातों के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर के आधार पर माल का भौतिक सत्यापन भी किया।

छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई व्यापारियों ने एहतियातन अपने गोदाम बंद कर दिए और मौके से हट गए। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व जीएसटी इटावा के डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार, राज्य कर अधिकारी सुशील कुमार, वीरी सिंह, तरुण खारे तथा फर्रुखाबाद से सहायक आयुक्त अमित त्यागी भी मौजूद रहे।

जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के तंबाकू व्यापार से जुड़े कारोबारियों में बेचैनी साफ देखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News