गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार; हथकड़ी में तस्वीरें जारी, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

संवाद 24, गोवा के बिर्च नाइट क्लब में हुई भीषण आग की घटना के पांच दिन बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। गुरुवार को थाई पुलिस ने दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक कीं, जिनमें वे हथकड़ी लगे हाथों में अपने पासपोर्ट पकड़े दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय एजेंसियों की एक टीम थाईलैंड पहुंचने वाली है। सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर भारत लाया जा सकता है, जहां गोवा पुलिस उन्हें अपनी कस्टडी में लेगी।

क्या है मामला?

6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। आग लगने के तुरंत बाद ही क्लब के मालिक भारत से थाईलैंड भाग गए थे। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग इलेक्ट्रॉनिक पटाखों से फैली, जिससे कुछ ही मिनटों में धुआं क्लब में भर गया और ज्यादातर लोगों की दम घुटने से मौत हुई।


आज के प्रमुख अपडेट्स

  • नॉर्थ गोवा प्रशासन ने सभी क्लबों, बार, होटलों और पर्यटक स्थलों पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया।
  • दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में लूथरा ब्रदर्स की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी।
  • विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए हैं।
  • दिल्ली फायर सर्विस ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मद्देनज़र पूरे NCR में क्लब, होटल और रेस्तरां में फायर सेफ्टी का विशेष निरीक्षण शुरू किया है।

भागने की साजिश: आग लगने के दौरान ही टिकट बुक किए गए

जांच टीम के अनुसार, आग लगने के दौरान जब दमकल कर्मचारी लोगों को बचाने में लगे थे, उसी समय लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड जाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

  • दोनों ने 6 दिसंबर की रात 1:17 बजे ऑनलाइन पोर्टल से टिकट बुक किए।
  • 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे वे इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 से दिल्ली के रास्ते फुकेट के लिए रवाना हो गए।

अधिकारियों का मानना है कि यह कदम घटना से बचने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश थी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *