आपत्तिजनक वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर प्रदेश पुत्र मोहन सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी मोहन सिंह ने उसके मोबाइल से चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए थे। इसके बाद वह महिला को वीडियो दिखाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। लगातार ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने थाना फतेहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना पुलिस ने धारा 393/25, 75(2), 333, 303, (2)/64(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त आगरा और डीसीपी ग्रामीण की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने छानबीन शुरू की और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए लगातार निगरानी रखी। चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने ब्लैकमेलिंग और महिला का शोषण करने की बात कबूल की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। टीम में थाना फतेहाबाद और कमिश्नरेट आगरा के कई पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।






