कानपुर देहात : स्कार्पियो की टक्कर से माँ-बेटे की दर्दनाक मौत

संवाद 24 संवाददाता। कानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर गांव में शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार माँ-बेटा कार के आगे फंस गए और करीब 20 मीटर तक ज़मीन पर घिसटते चले गए। अंत में अनियंत्रित स्कार्पियो एक पेड़ से टकराकर रुकी। तब तक दोनों की साँसें थम चुकी थीं।

मृतकों की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के गहलौंजरवी गाँव निवासी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल गेंदालाल संखवार (उम्र करीब 60 वर्ष) की पत्नी सुशीला देवी (55) और उनके बेटे अजय संखवार (32) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माँ-बेटा किसी काम से कहीं जा रहे थे। टक्कर के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची। राहगीरों ने दोनों को जैसे-तैसे कार के नीचे से निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कार्पियो को कब्जे में लेकर उसका नंबर ट्रेस करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाएँ करते हैं, लेकिन स्पीड ब्रेकर या पुलिस गश्त का कोई इंतजाम नहीं है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नाम पर खोखले दावों की पोल खोल दी है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिटायर्ड फौजी गेंदालाल संखवार जब घटना की सूना तो सदमे में आ गए। गाँव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News