IAS संतोष वर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूंका पुतला, मुकदमा व निलंबन की मांग

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति कथित तौर पर की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को कस्बे में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। भार्गव परशुराम सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नमस्ते चौराहे पर एकत्र होकर आईएएस संतोष वर्मा का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने पुतले को जूतों की माला पहनाई और “ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “संतोष वर्मा माफी मांगो”, “अभद्र अधिकारी को बर्खास्त करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की मांग की।

समिति के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार द्विवेदी ने कहा, “एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा समाज की मातृशक्ति एवं बेटियों के बारे में इस तरह की घृणित और निम्नस्तरीय टिप्पणी पूरे ब्राह्मण समाज के लिए असहनीय है। अगर सरकार ने तुरंत सख्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।”ज्ञापन में कहा गया है कि संतोष वर्मा की टिप्पणी से पूरे समाज में गहरा रोष है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में पूर्व अमीन लक्ष्मीकांत दीक्षित, धर्मेंद्र दुबे, सौरभ मिश्रा, सुशील त्रिवेदी, महेश दीक्षित, प्रभात बाजपेयी, मंजुल शुक्ला, गौरव शुक्ला, संजय दीक्षित, देवनारायण मिश्र, मनोज त्रिवेदी, श्यामबिहारी पांडेय, भरत मिश्रा, चंद्रशेखर पांडेय, अमित शुक्ला, गौरव मिश्र, नीरज त्रिपाठी, अंकुश अवस्थी, सूरज तिवारी, विपिन त्रिपाठी, प्रभात मिश्रा, केशव मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, आयुष त्रिवेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News