रेलवे रोड निर्माण न होने पर व्यापार मंडल का धरना, अधिकारियों से आश्वासन मिलने पर खत्म हुआ प्रदर्शन

संवाद 24। फर्रुखाबाद में रेलवे रोड निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़े रहने से नाराज़ व्यापारियों ने रविवार को चौक पर धरना देकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन व्यापारी प्रदर्शन पर बैठे और सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई बार आंदोलन और प्रदर्शन के बावजूद रेलवे रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ, जिससे करोड़ों का व्यापारिक नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि मॉडल रोड बनाने का दावा वर्षों पहले किया गया था, लेकिन नगरपालिका और बिजली विभाग के आपसी तालमेल के अभाव में कार्य लगातार लटका हुआ है।

जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि जब तक अधिकारियों द्वारा ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद चेयरमैन पति मनोज अग्रवाल और ईओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

धरना प्रदर्शन में सीता शुक्ला, अंकुर श्रीवास्तव, राजू गौतम, सौरभ शुक्ला समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News