फर्रुखाबाद: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत,

पत्नी के लिए दवा लेने निकला था घर से

फर्रुखाबाद में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। कमालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी के लिए दवा लेने निकले रामजीत ने लोहिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कन्नौज निवासी था मृतक मजदूर
मृतक की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के रजलामऊ निवासी 42 वर्षीय रामजीत पुत्र गंगादीन के रूप में हुई है। सुबह करीब 10 बजे कमालगंज में उनकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद रामजीत सड़क पर बुरी तरह घायल अवस्था में गिर पड़े।

अस्पताल में नहीं बच सकी जान
गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी कमालगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया जिला अस्पताल भेजा। हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार में मातम, अकेला कमाने वाला था रामजीत
ईएमओ अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार, शव को मोर्चरी में रखा गया है और पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सूचना भेज दी गई है। रामजीत अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी पत्नी रिंकी देवी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *