हरदोई: बारात में डीजे बंद कराने पर बवाल, दूल्हे के जीजा ने डीजे ऑपरेटर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Share your love

हरदोई में शादी समारोह के दौरान डीजे न चलाने को लेकर हुआ विवाद खूनखराबे में बदल गया। गुरुवार आधी रात अतरौली थाना क्षेत्र में दूल्हे के जीजा ने डीजे ऑपरेटर पर गोली चला दी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूल्हे का जीजा अपने बड़े भाई के साथ करीब रात 12 बजे लग्जरी गाड़ी से बारात में पहुंचा। दोनों डांस फ्लोर पर गए और तेज म्यूजिक चलाने की मांग करने लगे। डीजे संचालक ने सरकारी पाबंदी का हवाला देते हुए मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में जीजा ने अपने भाई से हथियार निकालने को कहा और फिर खुद ही पिस्टल निकालकर गोली चला दी, जो डीजे ऑपरेटर के पेट में लगी।

फायरिंग के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी जीजा और उसका भाई मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को पकड़ लिया। मृतक के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश लखनऊ स्थित इशारा ग्रुप का चेयरमैन है, जो रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है। पुलिस दूल्हे समेत करीब 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। वारदात के बाद शादी बिना संपन्न हुए ही बारात वापस लौट गई।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News