
संवाद 24 कानपुर। कानपुर देहात जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलपुर थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर बाप-बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और इस वारदात का वीडियो खुद ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दिखी निर्ममता सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दबंग एक युवक की लगातार पिटाई कर रहे हैं। युवक दर्द से चीख रहा है, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
इसी दौरान जब उसका बुजुर्ग पिता बेटे को बचाने के लिए आगे आता है, तो दबंग उसे भी नहीं छोड़ते। दोनों को लाठियों से पीटा गया हमलावरों के साथी पूरी घटना वीडियो में कैद करते रहे। वीडियो को दबंगई दिखाने के लिए खुलेआम सोशल मीडिया पर डाला गया।






