जिलाधिकारी ने खुद थामा कलम, मतदाताओं के हाथ में थमाया लोकतंत्र का फॉर्म

Share your love

संवाद 24 आगरा। न्यू आगरा में डीएम की अनोखी मुहिम, 98% तक पहुंचा एसआईआर अभियान। “लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में हो।” ये शब्द आज आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने न सिर्फ कहे, बल्कि खुद अमल करके दिखाया।

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के न्यू आगरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब जिलाधिकारी खुद हेल्प डेस्क पर पहुंचे और वहां आईं 70 वर्षीय बुजुर्ग रामबेटी देवी से लेकर 18 साल की पहली बार वोटर बनने वाली नेहा तक सबके फॉर्म खुद भरवाने लगे।

डीएम साहब ने जो दृश्य पैदा किया, वो देखते ही बनता था। एक हाथ में पेन, दूसरे हाथ में फॉर्म-6 लेकर डीएम साहब खुद टेबल पर बैठ गए। पास खड़े बीएलओ को लाइव ट्रेनिंग देते हुए बोले, “ऐसे भरिए, ऐसे समझाइए, मतदाता को घर बैठे परेशान मत होने दीजिए।”

एक घर में सिर्फ 2 फॉर्म जमा होने की शिकायत मिली तो तुरंत बीएलओ को फोन लगाया और कहा, “आज शाम तक शत-प्रतिशत कवरेज चाहिए, वरना कारण बताओ नोटिस तैयार है!”

70 साल की रामबेटी देवी ने डीएम का हाथ चूम लिया और बोलीं, “बाबूजी, आज तक किसी अफसर ने हमारे घर का नाम-पता खुद नहीं पूछा। आप तो खुद फॉर्म भरवा रहे हो, भगवान आपको लंबी उम्र दे। 18 साल की नेहा ने सेल्फी लेते हुए कहा, “मेरा पहला वोटर आईडी डीएम अंकल ने खुद भरवाया, ये मैं जिंदगी भर याद रखूंगी!”

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को संदेश दिया कि “30 नवंबर तक आगरा जिले में एक भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहना चाहिए। ये हमारा संवैधानिक दायित्व है और मैं इसे व्यक्तिगत मिशन मानता हूं।”सच कहा जाए तो आज आगरा ने देखा, अफसर जब जनता के बीच आता है, तो लोकतंत्र खुद चलकर घर-घर पहुंच जाता है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News