ऑटो गैंग का खौफ: सिर पर चोट, कपड़े अस्त-व्यस्त, खंडहर में बेहोश मिली विवाहिता

Share your love

संवाद 24 आगरा। शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता को कथित रूप से ऑटो गैंग ने लूट लिया और गंभीर अवस्था में रेलवे स्टेशन के पास स्थित खंडहरनुमा आवास में फेंककर फरार हो गया।

लूट के बाद खंडहर में फेंका – महिला बेहोश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह एक सफेद रंग के ऑटो में दो युवक आए और युवती को बेहोशी की हालत में खंडहर के पास फेंककर तेजी से वहां से निकल गए। यह पूरी घटना पास में मौजूद स्थानीय निवासी बलबीर सिंह ने देखी, जिन्होंने तुरंत लोगों को इसकी सूचना दी।

कपड़े अस्त-व्यस्त, सिर पर चोट दुष्कर्म की आशंका – महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले और उसके सिर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए। हालात देखकर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक स्थिति मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शुरू की जांच – आरोपियों की तलाश जारीसूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पड़ी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का संबंध इटावा जिले से बताया जा रहा है।

थाना सदर, आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News