सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: मक्का से मदीना जा रही बस में आग, 42 भारतीयों की मौत
Share your love

सऊदी अरब में सोमवार देर रात मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस डीजल टैंकर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। हादसे में केवल बस का ड्राइवर जीवित बच पाया। अधिकांश यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना भारतीय समय के अनुसार रात करीब 1:30 बजे मुहरास क्षेत्र में हुई। उस समय कई यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।
तेलंगाना सरकार ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ितों की पहचान और औपचारिकताओं को पूरा कराने में दूतावास की हर संभव मदद करें।
Deeply shocked at the accident involving Indian nationals in Medinah, Saudi Arabia.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 17, 2025
Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah are giving fullest support to Indian nationals and families affected by this accident.
Sincere condolences to the bereaved families. Pray for the…
12 मृतकों की पहचान हुई
अब तक 12 भारतीयों की पहचान हो पाई है। इनमें अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, सोहेल मोहम्मद, मस्तान मोहम्मद, परवीन बेगम, जकिया बेगम, शौकत बेगम, फरहीन बेगम, जहीन बेगम, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अली और गौसिया बेगम शामिल हैं।
भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 8002440003 जारी किया है। तेलंगाना सरकार ने भी सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया है। परिजन 79979-59754 और 99129-19545 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

ओवैसी और विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र सरकार से मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से भी बात की है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ट्वीट कर कहा कि मदीना में हुए हादसे से गहरा सदमा पहुंचा है और दूतावास प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana | Bus accident in Saudi Arabia | Mohammed Tehseen, a resident of Hyderabad, says, "Seven members from my family went to Saudi Arabia…They went to Saudi Arabia last week…We request the Union Government to bring the bodies to India…They were… pic.twitter.com/lXp4Vm2JU3
— ANI (@ANI) November 17, 2025
हैदराबाद के मोहम्मद तहसीन ने बताया कि उनके परिवार के सात सदस्य इस हादसे में जान गंवा चुके हैं। उन्होंने भी सरकार से शव भारत लाने की गुहार लगाई है।
उमरा क्या है?
उमरा मुसलमानों द्वारा की जाने वाली एक धार्मिक यात्रा है, जिसे साल के किसी भी समय किया जा सकता है। हज की तरह इसके लिए किसी खास इस्लामी तारीख की आवश्यकता नहीं होती। हज इस्लामी कैलेंडर के जिलहिज्जा माह की 8 से 12 तारीख के बीच ही किया जाता है, जबकि उमरा किसी भी दिन किया जा सकता है।






