अमेठी में कन्नौज के बस चालक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

तालग्राम/कन्नौज। कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय बस चालक मुकेश चंद्र की अमेठी जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके साथी चालक शव लेकर देर शाम गांव पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

इन्हौना क्षेत्र में बस चलाते थे मुकेश
 

जानकारी के अनुसार मुकेश चंद्र अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र में बस चालक के रूप में कार्य करते थे। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद साथी चालक शव लेकर कन्नौज स्थित गांव पहुंचे।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
 

मुकेश का शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को लेकर संदेह जताया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह


पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसे अंतिम कारण नहीं माना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट में यदि किसी तरह की चोट अथवा अन्य संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं, तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *