
कन्नौज/फतेहपुर जसोदा। जसोदा क्षेत्र में पुराने जीटी रोड पर रविवार शाम बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फतेहपुर भट्टा गांव के सामने हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ससुराल से जसोदा बाजार आ रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, शिवम (40) पुत्र रामवतार राजपूत, निवासी दानेपुरवा नादेमऊ, थाना इंदरगढ़, अपनी ससुराल गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव आया हुआ था। रविवार शाम वह मोटरसाइकिल से जसोदा बाजार की ओर जा रहा था।
फतेहपुर भट्टा के सामने अनियंत्रित हुई बाइक
बताया गया कि शाम करीब 5 बजे फतेहपुर भट्टा गांव के सामने पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में शिवम को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी।
एंबुलेंस से पहुंचाया गया सीएचसी
हादसे की सूचना मिलने पर जलालाबाद सीएचसी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. मनोज अभिलाष ने उसका उपचार किया।






