मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा रेलिंग से टकराकर खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संवाद 24 मेरठ। मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक इंटरचेंज से उतरते समय नियंत्रण खो बैठी और रेलिंग से टकराकर खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार संभल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र के पवांसा गांव निवासी 26 वर्षीय अनिल पुत्र रामकिशोर गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने भाई सुनील के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ता भटकने के कारण दोनों एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और उतरते समय हादसा हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। वहीं सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *