कलेक्ट्रेट से रवाना हुई डिजिटल सुरक्षा जागरूकता रैली, अधिकारियों ने किया लोगों को जागरूक

संवाद 24 संवाददाता। सुरक्षित इंटरनेट दिवस तथा शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जिसे जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना है, साथ ही कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करना भी इसकी प्राथमिकता है। उन्होंने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए लोगों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेन-देन का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, धोखाधड़ी या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और नुकसान से बचा जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु शेखर सहित अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे और रैली के माध्यम से शहर में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News