कन्नौज में दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, 4243 कर्मी और 606 सुपरवाइजर तैनात
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। आगामी जातीय जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी, जो पहली बार पूरी तरह डिजिटल मोड में आयोजित होगी। प्रशासन ने जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 4243 से अधिक प्रगणक कर्मियों और 606 सुपरवाइजरों की तैनाती का निर्णय लिया है।
जनगणना का प्रथम चरण मई-जून माह में प्रारंभ होगा और लगभग 30 दिनों तक चलेगा। इस चरण में जिले के सभी भवनों, मकानों और झुग्गियों की गणना की जाएगी तथा प्रत्येक घर में रहने वाले परिवारों का विवरण दर्ज किया जाएगा। गणनाकर्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करेंगे और नागरिकों को भी स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या तथा जाति से संबंधित विस्तृत व्यक्तिगत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति का नाम, आयु, लिंग सहित सामाजिक और आर्थिक जानकारी, रोजगार की स्थिति तथा व्यवसाय संबंधी विवरण भी दर्ज किए जाए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जनगणना-2027 को पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठक के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम, एसडीएम तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनने की उम्मीद है।






