मथुरा के शादी समारोह में फायरिंग, युवक घायल; तीन हमलावर गिरफ्तार

संवाद 24 मथुरा। चौमुहां क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, सुरीर निवासी पीतांबर गुप्ता की बेटी की शादी समारोह के दौरान कैमरामैन और कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिससे एक युवक चिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मथुरा पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की पहचान भी की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *