अनुश्रवण समिति की बैठक में बड़ा खुलासा, कई गांवों में बिजली नदारद

संवाद 24 संवाददाता। जनपद के फतेहगढ़ स्थित विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने की। इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार के प्रतिनिधि डॉ. अजीत गंगवार और शासन से नामित जीडीएस प्रवीण कुमार राय सहित जिला पंचायत सदस्य व प्रधान मौजूद रहे।

बैठक में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बिजली विभाग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग को यह जानकारी नहीं है कि जनपद के कितने मजरों में अभी तक बिजली की लाइन नहीं पहुंची है।

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने एक लेखपाल से संबंधित मुद्दा उठाया। समिति की बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन की जानकारी दी गई और उनके संबंध में सुझाव भी मांगे गए।

कृषि विभाग से कायमगंज विधायक के प्रतिनिधि ने एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के बारे में जानकारी ली। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस बार शासन से पांच नए एफपीओ बनाने का लक्ष्य मिला है। इनमें कायमगंज, नवाबगंज और कमालगंज में एक-एक, जबकि राजेपुर में दो एफपीओ बनाए जाने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से 36 एफपीओ बने हुए हैं, जिनमें से 6 अच्छा कार्य कर रहे हैं।

विधायक प्रतिनिधि ने नए एफपीओ के चयन मानकों की जांच कराने की बात कही। अमृतपुर विधायक ने कन्नौज का उदाहरण देते हुए कहा कि फर्रुखाबाद में एफपीओ संबंधित कोई सूचना नहीं मिल रही है। उन्होंने किसानों को विजिट कराने का भी सुझाव दिय

कुसुम योजना में कितने ट्यूबवेल हैं। बताया गया 82 का चयन हुआ है। इस वर्ष भी आवेदन मांगे गए,लेकिन कम आए है। वही स्वयं सहायता समूह को लेकर अमृतपुर विधायक और भोजपुर विधायक ने कहा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जो भी उत्पाद बना रही हैं। उत्पादों को बाजार में बिकवाया जाए इसके लिए एक दुकान की व्यवस्था की जाए जहां उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाए। अमृतपुर विधायक ने कहा कि नवाबगंज में सौर ऊर्जा वाली लालटेन बन रही है।

यह बाढ़ के समय अमृतपुर क्षेत्र के लिए सही रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्या इस लालटेन को विधायक निधि से भी खरीदा जा सकता है। उन्होंने इसकी जानकारी करने को कहा। बताया कि अगर विधायक खरीदा जा सकता है तो इस लालटेन को खरीद कर अमृतपुर के गांव में बंटवाया जाएगा। एडीएम ने कहा दैवीय आपदा के जो भी प्रकरण है। वह दिलवाई जाती है। भोजपुर विधायक सेक्टर बूथ बनाने की बात कही। उन्होंने बताया पिपरगांव में 6 बूथ है नोट्स की कंप्लायंस नहीं हुए। बैठक को जीडीएस ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा पहली बैठक है अच्छी बैठक हुई है। कहा बैठक में योजनाओं को लेकर ही चर्चा होनी चाहिए। विधायक सुशील शाक्य ने कहा विकास कार्यों अनुश्रवण समिति की पहली बैठक है। विकास के कार्यों का अनुश्रवण लगातार होना चाहिए। पूछताछ न होने से कार्य की गुणवत्ता खराब रहती है। सरकार कई योजनाएं बना रही है।

एक सदस्य ने कहा लोगों को जानकारी नहीं होती है। जनता में जागरूकता की कमी है। इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। अमृतपुर विधायक ने कहा विश्व में हम अग्रणी बनना चाहते है। लेकिन बिजली विभाग को नहीं मालूम है कि मजरे कितने कहा है जहां बिजली नहीं है। उनको पता ही नहीं है कनेक्शन किसका नहीं है। प्रधान सदस्य से पूछा जाए कौन सा मजरा बचा है यह अच्छा रहेगा। शासन से प्रयास करेंगे जो जिले की गांव की प्रमुख समस्या है। उनको कैसे दूर किया जा सके।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News