कन्नौज में मतदाता सूची पर सपा का हंगामा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद 24 संवाददाता। छिबरामऊ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम उसकी जानकारी के बिना सूची से न हटाया जाए।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर मतदाताओं को अनुपस्थित दर्शाने की कोशिश की जा रही है और इस प्रक्रिया में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) पर दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों पर मतदाता अपने पते पर निवास कर रहे हैं, फिर भी उनके नाम सूची से हटाने की तैयारी की जा रही है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि समधन कस्बे के लगभग 20 बूथों पर बड़ी संख्या में फॉर्म वितरित किए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेशपाल, प्रदेश सचिव प्रताप सिंह, विधानसभा क्षेत्र महासचिव अमन खान, अजीम सिद्दीकी, तस्लीम वारसी, रानू कुरैशी, सलमान खान, अख्तर अंसारी, शादाब खान, अंकुर सिंह यादव और धीरज कठेरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News