खराब मौसम व अत्यधिक वर्षा के चलते कन्नौज में आज कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। जनपद में खराब मौसम एवं अत्यधिक वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी कन्नौज के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज ने आज 3 फरवरी 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आज कक्षाएं नहीं लगेंगी। हालांकि, शिक्षण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहकर नियमित विभागीय व प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप अत्यधिक वर्षा और प्रतिकूल मौसम से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।
आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज एवं जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं।






