ठठिया रेफ्रिजरेशन प्रा. लि. में नए सत्र का विधिवत शुभारंभ, किसानों की रही व्यापक सहभागिता

संवाद 24 संवाददाता। पुरानी ठठिया स्थित ठठिया रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को इस सत्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। कोल्ड स्टोरेज के स्वामी एवं कन्नौज जनपद के प्रमुख व्यवसायी श्री राम दीक्षित के बड़े सुपुत्र श्री वैभव दीक्षित ने विधिवत पूजन-हवन के उपरांत नए सत्र का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम में श्री वैभव दीक्षित के साथ उनके अनुज श्री राहुल दीक्षित भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंगा कटियार, प्रदीप चौबे, पवन अवस्थी, योगेंद्र यादव, अहमद यार खान एवं अश्वनी कुमार सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में सेवा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे। किसानों ने नए सत्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ठठिया रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड लंबे समय से किसानों को उनकी उपज सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। नए सत्र के आरंभ से किसानों को बेहतर भंडारण सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *