तिर्वा के बछज्जापुर अहेर में स्वामी ब्रह्मानन्द कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने काटा फीता

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा क्षेत्र के बछज्जापुर अहेर गांव में रविवार को स्वामी ब्रह्मानन्द कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय श्री बी. एल. वर्मा जी रहे। उन्होंने फीता काटकर कोल्ड स्टोरेज का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री बी. एल. वर्मा जी ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी और उन्हें फसलों का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें कोल्ड स्टोरेज जैसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर कोल्ड स्टोरेज के डायरेक्टर श्री राम अवतार जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह कोल्ड स्टोरेज आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिससे किसानों को आलू एवं अन्य फसलों के भंडारण में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्नौज श्री वीर सिंह भदौरिया जी, जिला महामंत्री श्री शैलेन्द्र द्विवेदी जी,जिलाउपाध्यक्ष श्यामू राजपूत जी , ब्लॉक प्रमुख उमर्दा श्री अजय वर्मा जी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा जी, तिर्वा चेयरमैन प्रतिनिधि श्री सौरभ गुप्ता जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मिथलेश बाथम सभासद जी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने कोल्ड स्टोरेज की स्थापना को क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे कृषि विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *