वैदिक मंत्रों के बीच उमर्दा में 51 कन्याओं द्वारा हवन, भक्तिमय हुआ माहौल

संवाद 24 संवाददाता। उमर्दा कस्बे में सर्व मंगल और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिक्षिका स्नेहलता के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धा और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

आयोजन का मुख्य आकर्षण 51 कन्याओं द्वारा विधि-विधान से किया गया हवन रहा। आचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। मंत्रोच्चार के साथ पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

शिक्षिका स्नेहलता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और भावी पीढ़ी में संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती मीरा देवी और प्रधान पति ललता प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विश्व शांति और समाज के कल्याण के लिए इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हवन-पूजन में समाजसेवी आदेश कुमार, आचार्य सहित ग्राम के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News