सुभाष अध्यक्ष और अमित यादव महामंत्री चुने गए, तिर्वा बार को मिली नई टीम

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा तहसील स्थित न्यू बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत रजत अरुण उर्फ सुभाष को अध्यक्ष और अमित यादव को महामंत्री चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

न्यू बार एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी भंग होने के बाद नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया एक सप्ताह पूर्व नामांकन के साथ प्रारंभ की गई थी। शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बार के सदस्यों ने भाग लिया, जहां सभी पदों के लिए नामों पर आपसी सहमति से चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शुक्ला, नीरज त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सलमान खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरताज वारसी, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार, सचिव रामू राठौर और ऑडिटर के रूप में जयसिंह यादव का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि उनका उद्देश्य बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे न्यायिक कार्य प्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

वहीं पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वकीलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News