यूपी में आकार ले रहा देश का सबसे लंबा डिफेंस कॉरिडोर, 325 किमी में फैला नेटवर्क

Share your love

संवाद 24 लखनऊ। उत्तर प्रदेश देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में तेजी से अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य में बन रहा डिफेंस कॉरिडोर अब देश का सबसे लंबा रक्षा औद्योगिक नेटवर्क बन चुका है। उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहा यह डिफेंस कॉरिडोर उन्नाव के जुड़ने के बाद लगभग 325 किलोमीटर में फैल गया है, जिससे इसकी रणनीतिक और औद्योगिक क्षमता और मजबूत हुई है।

राज्य सरकार की नीतिगत पहल और केंद्र सरकार के सहयोग से रक्षा विनिर्माण में बड़ी कंपनियों की लगातार रुचि बढ़ी है। डिफेंस कॉरिडोर के विभिन्न नोड्स पर हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे हथियार, गोला-बारूद, मिसाइल सिस्टम, रक्षा उपकरण और उन्नत तकनीक से जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।

लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़ और अब उन्नाव जैसे जिलों को जोड़ते हुए यह कॉरिडोर एक सर्किट के रूप में आकार ले चुका है। इससे न केवल रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यूपी का डिफेंस कॉरिडोर ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। आने वाले वर्षों में इसके पूर्ण रूप से सक्रिय होने पर राज्य की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे दोनों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News