ट्रेन की चपेट में आया युवक, एक पैर कटा हालत गंभीर, पहचान नहीं

संवाद 24 संवाददाता। फर्रुखाबाद में सोमवार देर रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां युवक रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में पड़ा मिला। दुर्घटना में उसका एक पैर कट गया। पुलिस ने घायल को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर मऊ दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक में खून की भारी कमी हो गई थी। उसे रक्त चढ़ाया जा रहा है और इलाज जारी है।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल की उम्र करीब 28 वर्ष आंकी गई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक को अज्ञात के रूप में दर्ज कर पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News