प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव दफनाया, कानपुर में 10 महीने बाद कंकाल बरामद, भाई के साथ रहने से इनकार पर गला दबाकर मार डाला

संवाद 24 उत्तरप्रदेश।कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 7 बच्चों की मां की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव जमीन में दफना दिया। करीब 10 महीने बाद यह राज तब खुला, जब महिला शादी में शामिल होने नहीं पहुंची और बेटे को शक हुआ।

मामला सजेती थाना क्षेत्र के टिकवांपुर गांव का है। महिला के बेटे ने बताया कि पिता की मौत के बाद उसकी मां गांव के ही गोरेलाल के साथ रहने लगी थी। 29 नवंबर को परिवार में शादी थी, मां को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आई। बेटे ने जब प्रेमी के घर जाकर पूछा, तो उसने कहा— “तुम्हारी मां अब कभी नहीं आएगी।” इसके बाद शक गहराया और पुलिस में शिकायत दी गई।

पूछताछ में कबूलनामा

पुलिस ने गोरेलाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह महिला से छुटकारा पाना चाहता था और उसे अपने भाई के साथ रहने को कह रहा था। महिला के इनकार और रोज़ के झगड़ों से परेशान होकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी

7 फीट गड्ढे से कंकाल बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बीच स्थित मोबाइल टावर के पास 7 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया। बुधवार रात करीब 11 बजे महिला का कंकाल बैठी हुई अवस्था में मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह पहले शव को नहर में फेंकने की सोच रहा था, लेकिन पहचान उजागर होने के डर से जमीन में दफनाने का फैसला किया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *