वंदे भारत जैसी ट्रेनों से रेलवे के भविष्य की नई नींव : पीएम मोदी
Share your love

वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ
वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे।
नई शुरू की गई ट्रेनों में बुंदेलखंड क्षेत्र को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई है। इसके अलावा चित्रकूट, बांदा और महोबा को भी अब तेज और सुरक्षित रेल सुविधा प्राप्त होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की एक मजबूत नींव हैं। तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के साथ यह देश के पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी गति देंगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में देश भर में और भी आधुनिक ट्रेनों और रेल मार्गों का विस्तार किया जाएगा।






